चेतन कापेवार- बीती रात नक्सलियों ने सुरक्षाबल के कैंप के ऊपर धावा बोला है। इस हमले में सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। जिनमें 2 जवानों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं 2 जवान का इलाज बीजापुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने बीजापुर जिले के कुटरु थाना क्षेत्र के दरभा स्थित कैंप में फायरिंग किया। जिस दौरान नक्सलियों ने कैंप के ऊपर UBGL भी दागे। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही किया। और करीब 1 घंटे तक रुक रुक कर चली गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए। और इस गोलीबारी में सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। जिनमें 2 जवानों को रायपुर रेफर कर दिया गया है वहीं 2 जवान का इलाज बीजापुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद सुरक्षा बल के जवानों की एक टीम को सर्चिंग के लिए जंगल की ओर रवाना कर दिया गया है। क्योंकि बीती रात की गोलीबारी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी क्षेत्र में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *