जगदलपुर में पेट्रोल पंप संचालक ने 200 से अधिक पेट्रोल नहीं देने का बनाया नियम, लोगों ने मैनेजर से की मारपीट…..

जगदलपुर- पेट्रोल डीजल संकट के बीच पेट्रोल पंप में मारपीट का पहला मामला बस्तर में सामने आया है. यहां पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर को पीट दिया. कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है. और इसी के चलते बाइक को 2 सौ का पेट्रोल दिया जा रहा है.

पेट्रोल पंप मैनेजर अंकित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल आने पर पम्प संचालक ने खुद से एक नियम बनाया की प्रति व्यक्ति को केवल 2 सौ रुपये का ही पेट्रोल दिया जाए. ताकि सभी लोगो को पर्याप्त पेट्रोल मिल सके. इसी बीच एक युवक नशे की हालत में पहुंचा. और 2 सौ से अधिक रुपये के पेट्रोल की डिमांड की. जिस पर सुभाष फ्यूल मैनेजेर के साथ बहस हुई. कुछ देर बाद युवक अपने करीब 8-10 साथियो के साथ वापस पेट्रोल पंप पहुंचा. और सब ने मिलकर मैनेजर के साथ मारपीट की. मारपीट के बाद पम्प को बंद किया गया है. और कोतवाली थाने में समस्त पेट्रोल पम्प संचालको के साथ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया. साथ ही मांग की गई कि पेट्रोल पम्पो में पुलिस बल की तैनाती रहे. जिससे कोई अपरहित घटना न घटे. कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि शिकायत पत्र लेकर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल मारपीट के घटना में शामिल रहे 4 युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles