बीजापुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के काल बन चुके ‘डेथ ट्रैप’ को लाइव कैमरे के सामने धुआं-धुआं कर दिया. इस सनसनीखेज वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मद्देड़ के कच्चे रास्तों के नीचे नक्सली जवानों के खून के प्यासे बैठे थे और वहां 10-10 किलो के दो बेहद शक्तिशाली कमांड IED छिपा रखे थे. जवानों की पैनी नजर ने न केवल इन बमों को समय रहते ढूंढ निकाला, बल्कि पूरे इलाके को दहला देने वाली इस साजिश को अपनी सूझबूझ से मिट्टी में मिला दिया.
जंगल के भीतर से आई इन तस्वीरों में वह खौफनाक मंजर भी कैद हुआ है जब भोपालपटनम के घने इलाकों में नक्सलियों के गुप्त ठिकाने (डम्प) पर छापेमारी की गई. वहां भारी मात्रा में रसद सामग्री और प्रेशर IED बरामद किए गए, जिन्हें देखकर सुरक्षा बलों के भी होश उड़ गए. वीडियो के सबसे रोमांचक हिस्से में वह ‘कंट्रोल्ड ब्लास्ट’ दिखाया गया है, जहां जवानों ने एक सुरक्षित दूरी से इन बमों को उड़ाया और आसमान में बारूद का काला गुबार छा गया. इस पूरी कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि बस्तर के जंगलों में अब नक्सलियों की हर चाल उनके अपने ही खात्मे का कारण बन रही है. नीचे दिए गए वीडियो में देखें कि कैसे मौत के इस सामान को सुरक्षा बलों ने अपनी बहादुरी से नाकाम कर दिया.
नक्सलियों की हार और जवानों की दहाड़… देखें यह पूरा VIDEO