जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी इस आदेश में कई अहम जिलों की जिम्मेदारी बदली गई है.

इन बड़े चेहरों की बदली जिम्मेदारी

​जारी आदेश के मुताबिक, सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कांकेर और गरियाबंद जिलों में देखने को मिला है.

कांकेर के वर्तमान एसपी इन्दिरा कल्याण एलेसेला को अब पदोन्नत करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (उत्तर रेंज सरगुजा) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब तक गरियाबंद जिले की कमान संभाल रहे निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. पर्यटन मंडल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे वेदव्रत सिरमौर की गृह विभाग में वापसी हुई है. उन्हें गरियाबंद जिले का नया एसपी बनाया गया है.

पर्यटन विभाग से वापसी

​बता दें कि वेदव्रत सिरमौर वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे. सरकार ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें फील्ड पर जिले की कमान सौंपी है. गृह विभाग के अवर सचिव डी.एस. धुर्वे द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसे आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी माना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed