सुकमा (नवीन कश्यप) – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 03 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया गया है. मौके से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और युद्ध सामग्री बरामद की गई है.

गोलापल्ली के पहाड़ों में घिरे नक्सली

​सुकमा DRG की टीम को गोलापल्ली थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी. बिना वक्त गंवाए, जवानों ने आधी रात को ही मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर दी.

सुबह से जारी है आमने-सामने की जंग

​सुबह की पहली किरण के साथ ही नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. DRG और CRPF के जांबाज जवानों ने पोजीशन संभाली और नक्सलियों की गोलियों का करारा जवाब दिया. अब तक 03 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

​”जवानों का हौसला बुलंद है. पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. हमारे वीर जवान जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं.” – पुलिस अधिकारी

सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

​इलाके में और भी नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है. DRG और CRPF की बैकअप टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं. रुक-रुक कर अभी भी फायरिंग की खबरें आ रही हैं. माना जा रहा है कि ऑपरेशन खत्म होने तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed