जगदलपुर (डेस्क) – प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते कल 23 नवंबर 2025 को आयोजित 8वें इंटरनेशनल लेवल अबेकस, वैदिक मैथ्स, और हैंडराइटिंग कॉम्पिटिशन (अमेजिंग ब्रेनी किड्स) में बस्तर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. जगदलपुर से गए 15 प्रतिभावान बच्चों ने, जिनमें बचपन एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल के 7 छात्र-छात्राएं शामिल थे, कई प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए और पूरे संभाग का गौरव बढ़ाया.

मुख्य विजेता जिन्होंने बस्तर का नाम किया रोशन

आयांश दास (जूनियर 2, UKG) : इन्होंने जूनियर Without Abacus वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ा खिताब ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियन’ हासिल किया.

के. प्रयांश : इन्होंने Without Abacus और With Abacus दोनों ही श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियन’ की दोहरी जीत दर्ज की.

वियान मिश्रा : इन्होंने Without Abacus और With Abacus दोनों वर्गों में ‘चैम्पियन’ का खिताब जीता.

सार्थक सतपथी : ये Without Abacus और With Abacus दोनों श्रेणियों में ‘चैम्पियन’ रहे, साथ ही एक वर्ग में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया.

ऋषिका सार्वा : इन्होंने With Abacus में प्रथम स्थान और Without Abacus में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की.

लावण्या सार्वा : With Abacus श्रेणी में द्वितीय स्थान पर रहीं.

गुरु का योगदान अमूल्य

​बच्चों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी गुरु, खुशबू यादव का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन ने ही बस्तर के बच्चों को इतने बड़े मंच पर इतनी बड़ी सफलता दिलाई. इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा शहरों की मोहताज नहीं होती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed