13 साल का इंतजार खत्म, आज झीरम हमलें का फैसला, NIA कोर्ट में 10 आरोपियों पर आएगा निर्णय……

जगदलपुर- 25 मई 2013 झीरम घाटी में गूंजती गोलियों की आवाज और देखते ही देखते छत्तीसगढ़ की राजनीति का सबसे काला अध्याय लिख दिया गया. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, तत्कालीन PCC अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल और उदय मुदलियार समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की मौत हो गई थी. कई सुरक्षा जवान भी शहीद हुए थे. वहीं आम नागरिक भी इस हमलें की चपेट में आये थे. एक हमले ने कांग्रेस की पूरी राजनीतिक पीढ़ी को खत्म कर दिया था. और पीछे छोड़ गया था कई सवाल, दर्द और इंसाफ का लंबा इंतजार. अब करीब 13 साल बाद आज 31 अगस्त 2026 को इस मामले में जगदलपुर में स्थापित NIA कोर्ट 10 आरोपियों को लेकर अपना फैसला सुनाएगी. मामले में कुल 11 आरोपी थे लेकिन पूर्व में 1 आरोपी की मौत हो गई. आज सोमवार को क्या होगा अदालत का फैसला? किसे मिलेगी सजा और किसे राहत? इन सवालों के जवाब का बस्तर, छत्तीसगढ़ पूरे भारतदेश को इंतजार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles