जगदलपुर (डेस्क) – कलेक्टर हरिस एस के सख्त निर्देश के बाद, खनिज विभाग ने गौण खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ एक बड़ी और तगड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए चूना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 12 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया.

​यह कार्रवाई फरसागुड़ा, बडांजी, कोड़ेनार, जगदलपुर, कुम्हरावण्ड, मारेंगा, छापरभानपुरी, टेकामेटा, और पल्ली जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ की गई.

​खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि जांच दल ने मौके पर 9 टिप्पर, 2 हाईवा, और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया. ये सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के गौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे थे. ​जब्त किए गए सभी वाहनों को तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. विभाग ने अवैध परिवहन में संलिप्त इन वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, जिसके बाद इन पर भारी जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है. ​इस कार्रवाई को जिला खनिज जांच दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा और खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे ने अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed