जगदलपुर (डेस्क) – पुलिस ने बीते कल शुक्रवार को एक बस में सवार महिला यात्री को पकड़ा है, जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है. यह घटना तब सामने आई जब पुलिस टीम भानपुरी के पास नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री बस से गांजे की तस्करी कर रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने महिंद्रा बस को रोका और एक महिला को एक सीट पर पकड़ा, जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वाली है.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जब महिला के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 12 किलो 665 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसकी अनुमानित कीमत 1,26,650/- रुपये बताई जा रही है. एक साधारण महिला के पास से इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलना सभी के लिए आश्चर्य का विषय बन गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पास से गांजा के अलावा एक पुराना मोबाइल और 750/- रुपये नकद भी मिले हैं. पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.