गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- भारी बारिश और बाढ़ के बीच जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर तोकापाल के कोयर नाला में आज विशालकाय मगरमच्छ दिखा है. मगरमच्छ दिखने के स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. 50 सालों में पहली बार बहकर मगरमच्छ तोकापाल नाला पहुंचा है. चित्रकोट SDO योगेश कुमार रात्रे ने बताया कि आज सुबह तोकापाल में स्थित कोयरनाला में आज ग्रामीणों ने सनबाथ करते हुए विशालकाय एडल्ट मगरमच्छ को देखा. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. और मगरमच्छ पर निगरानी बनाये हुए रखी है. एसडीओ ने बताया कि कोयरनाला बस्तर की इंद्रावती नदी का सहायक नाला है. और बस्तर में भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी से कोयरनाला में आया हुआ है. इससे पहले सालों में भी बारिश के दिनों में इसी नाले में मोरठपाल में दिखता था. और वापस नेचुरल तरीके गया था. ठीक इसी प्रकार इस मगरमच्छ जिसकी लंबाई करीब 4 से साढ़े 4 फीट है. जिसकी निगरानी के लिए फारेस्ट गार्ड और चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है. नाले में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. यदि बहाव कम होती है या मगरमच्छ खुद से वापस नहीं लौटता है ऐसी स्थित में रेस्कयू करके सुरक्षित जगह पर छोड़ा जायेगा.

इसके अलावा नाले के पास स्थित खेतों के मालिकों को इसके अलावा नाले के दोनों तरफ स्थित गांव के लोगों को इसकी जानकारी मुनादी करके दी जा रही है. ताकि कोई उस नाले की ओर न जाएं. छत्तीसगढ़ के बस्तर का वातावरण वन्य प्राणियों के साथ ही जलीय जीवों के लिये काफी अनुकूल माना जाता है. यही कारण है कि विलुप्तप्राय जीव पाए जाते है. और बस्तर में मगरमच्छों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed