जगदलपुर (डेस्क) – शहर के एक वार्ड में बीते कल मंगलवार की शाम एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार शहर के शहीद गुण्डाधुर वार्ड निवासी कोमल वासवानी (26) ने बीते कल शाम करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed