जगदलपुर। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतन्त्र राष्ट्र बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर  1949  को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930  में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला. इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और इसी के साथ भारत एक संप्रभु राज्‍य बन गया, जिसे गणतंत्र घोष‍ित किया गया. डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की।इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2022 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत देश के लेखकों ने देश के प्रति अपनी कला प्रदर्शित की है।

1. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता…
Happy Republic Day 2022

2. हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा.
Happy Republic Day

3. फ़ना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है, पूछकर की नहीं जाती,
इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस आया है…
26 जनवरी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं

4. बता दो आज इन हवाओं को,
जला कर रखो इन चिरागों को,
लहू देकर जो ली आजादी,
टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को.
गणतंत्र दिवस 2022 की शुभकामनाएं

5. देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
वंदे मातरम !

6. न जियो धर्म के नाम पर,
न मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

7. मेरी दुआ है न लगे मेरे देश को किसी की नजर,
महकता रहे यूं ही फूलों की तरह हर पल… जय हिंद
गणतंत्र दिवस 2022 की शुभकामनाएं

8. राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *