जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं. मिर्ची बाड़ी में काम करने गई एक महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म के आरोपी को बस्तर पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बस्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बीते सोमवार की सुबह गांव के पास स्थित एक मिर्ची बाड़ी में काम करने गई हुई थी. दोपहर को काम करने के दौरान उक्त महिला को प्यास लगी. जिसके बाद वह बाड़ी में ही बने एक कमरे के पास, जहां पीने का पानी रखा हुआ था, पानी पीने के चली गई. पानी पीने के बाद महिला कमरे के अंदर रखे रस्सी और खाद को बाहर निकालने के अंदर चली गई. इसी दौरान जयनाथ बघेल भी कमरे के अंदर पहुंच गया. इसके बाद जयनाथ बघेल ने कमरे का दरवाजा अचानक बंद कर दिया. दरवाजा बंद होने पर महिला ने जयनाथ को दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन जयनाथ ने दरवाजा नही खोला. इसके बाद जयनाथ ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी कमरे के बाहर के दरवाजे में ताला लगाकर भाग गया. कुछ देर बाद आरोपी के पिता ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे में लगे ताले को खोला. दरवाजा खुलने के बाद पीड़ित महिला ने इस पूरे घटना की जानकारी आरोपी के पिता और अपने पति को दी. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी जयनाथ बघेल के खिलाफ बस्तर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी जयनाथ बघेल को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है. आरोपी बस्तर थाना क्षेत्र के बेड़ाउमर गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि यह आरोपी गांव का उपसरपंच भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed