दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा). कटेकल्याण रोड़ स्थित पानी टंकी के पास शनिवार शाम 4 बजे अचानक चीतल का मादा बच्चा आ पहुँचा. राकेश नाग के घर पर अचानक चीतल का बच्चा पहुचंने से आसपास के वार्ड वासी राकेश के घर आने लगे. आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई तब कही जाकर मादा चीतल को सुरक्षित कमरे में बंद कर रखा गया. उक्त घटना की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा रेंज के रेंजर आरआर मौर्य ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि मादा चीतल को कुत्ते दौड़ा रहे थे, जिससे वह चीतल राकेश नाग के घर आकर छुप गया. चीतल की हालत अभी खतरे से बाहर है डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण करवाया जाएगा अगर मादा चीतल स्वस्थ रही तो जल्द ही उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed