जगदलपुर (डेस्क) – जिले के बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत खोरखोसा व मावलीगुड़ा में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान शासकीय हाई स्कूल खोरखोसा व शासकीय प्राथमिक शाला मावलीगुड़ा में शिक्षक – शिक्षिकाओं और जनप्रतिनिधियों ने गांव – गांव विद्यालय के बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकालकर ग्राम वासियों को राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया.

जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खोरखोसा और मावलीगुड़ा के गलियों में घूमकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने और देशभक्ति का संदेश दिया. साथ ही स्वच्छता पर भी जोर दिया गया.

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप नकछेड़ी कश्यप, अंतों कश्यप, अनिता बघेल, जगमोहन कश्यप, नवल कश्यप, प्रफुल्ल कुमारी ध्रुव, नीलम वैष्णव, मंगलसाय कश्यप, राजमन, गेंदा सेठिया, गोदावरी सिंह ठाकुर सहित खोरखोसा व मावलीगुड़ा के सरपंच, शिक्षक – शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं और ग्रामीण जन उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed