तोकापाल। बाल दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ( Unisef) द्वारा अलग अलग स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। साथ ही क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं को भी अलग अलग स्थानों का भ्रमण कराया गया। इसी दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल के छात्र छात्राओं को बस्तर जिले के परपा थाना का भ्रमण कराया गया। जहां छात्रों ने परपा पुलिस से मिलकर ज्ञान अर्जित किया। परपा थाना प्रभारी बुधराम नाग ने बातचीत करते हुए बच्चों को जानकारी दिया कि पुलिस द्वारा नागरिकों का सहायता किया जाता है। साथ ही गुड टच बेड टच, घरेलू हिंसा व अन्य विपरीत परिस्थितियों में हमें क्या करना चाहिये इसकी भी जानकारी दी गयी। साथ ही डायल 112 क्या कार्य करेगा इसकी जानकारी देते हुए पुलिस में भर्ती के कायदे कानून के बारे में भी बताया। इस दौरान केशलूर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर, एस आई राजा राम यादव, एस आई पवार , MCCR के सदस्य अंगद सेठिया, अनिल सेठिया व काफी संख्या में स्कूली बच्चें उपस्थित थे।