जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून 2025 को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12:15 बजे तक जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी. जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 17001 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 2, केन्द्र क्रमांक 17002 सक्सेस काॅनवेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड -19, केन्द्र क्रमांक 17003 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर, केन्द्र क्रमांक 17004 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक -1, केन्द्र क्रमांक 17005 शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, केन्द्र क्रमांक 17006 शासकीय कन्या हायर सेकण्डी स्कूल क्रमांक – 2 राजेन्द्र नगर वार्ड गीदम रोड, केन्द्र क्रमांक 17007 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा स्पोर्ट्र्स काम्पलेक्स धरमपुरा, केन्द्र क्रमांक 17008 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चौक संजय मार्केट रोड, केन्द्र क्रमांक 17009 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल रेल्वे काॅलोनी, केन्द्र क्रमांक 17010 धरमु माहरा शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक धरमपुरा – 2, केन्द्र क्रमांक 17011 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भगत सिंह सिविल लाईन पथरागुड़ा लालबाग के पास, केन्द्र क्रमांक 17012 बाल विहार हायर सेकण्डरी स्कूल बालाजी वार्ड, केन्द्र क्रमांक 17013 निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल लालबाग, केन्द्र क्रमांक 17014 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आसना तहसील, केन्द्र क्रमांक 17015 श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कंगोली, केन्द्र क्रमांक 17016 विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल दंतेश्वरी वार्ड गीदम रोड, 17017 श्री विद्यापती एकेडमी बहादुरगुड़ा, केन्द्र क्रमांक 17018 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पोटानार तहसील तोकापाल, 17019 क्राईस्ट काॅलेज राजेन्द्र नगर गीदम रोड, केन्द्र क्रमांक 17020 शासकीय हाई स्कूल पनारापारा और केन्द्र क्रमांक 17021 शहीद गुण्डाधूर काॅलेज कृषि एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावण्ड पर उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.
उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267 – 59295 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274 – 91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009 – 74126 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है.