कांकेर। ज़िले के पलेवा और भैंसाकट्टा इलाके में 2 लोगों को अपना शिकार बनाने वाले और लोगों की नींद उड़ाने वाले 2 खूंखार आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में फंसाकर पकड़ा है।
पिछले कुछ दिनों से इन तेंदुओं ने जिले में आतंक मचा कर रखा था। साथ ही बीते दिनों तेंदुओं ने लोगों पर हमला भी किया था। जिसको पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिछले चार दिनों से चारामा वन परिक्षेत्र के पलेवा और भैंसाकट्टा में 3 पिंजरा लगाया था। जिसमें बीती रात 2 आदमख़ोर तेंदुए फंस गये। इन तेंदुओं को सुरक्षित जगह छोड़ने की तैयारी वन विभाग द्वारा की जा रही है। 1 दिन पहले भी तेंदुए के लिए लगाये गए पिंजरे में एक भालू फंस गया था। जिसे वन विभाग ने सुरक्षित जगह छोड़ दिया है।