सुकमा (डेस्क) – जिले में आज गुरुवार को आनंद सिंह राजपुरोहित, पुलिस उप महानिरीक्षक (CRPF) की उपस्थिति में जिला-सुकमा, (छ०ग०) के ग्राम एलमागुंडा क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमे बड़ी संख्या में ग्राम एल्मागुडा, पटेलपारा, मुरियापारा के ग्रामीण CRPF कैम्प एलमागुंडा पहुंचे. जहां सीआरपीएफ 131 बटा. के कमांण्डेट दीपक कुमार साहू के मार्गदर्शन में अमित प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, जितेंद्र राजपूत सहा. कमाण्डेन्ट ने अपनी ई/ 131 वाहिनी की टीम के साथ प्रोग्राम का आयोजन कर ग्रामीणों को जरूरत का सामान वितरित किया गया एवं इसी अवसर पर डॉक्टर दशप्रित सिंह चिकित्सा अधिकारी 131 बटा. के द्वारा ग्रामीणों की उचित चिकित्सा हेतु मेडिकल कैम्प लगाया गया. जिसमें ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य चैकअप, मरीजो जिसमें महिलाओ, पुरूष व बच्चों का उचित ईलाज कर आवश्यक दवाईओ का वितरण किया गया. साथ ही साथ मलेरिया से बचने के उपाय व सही वक्त पर ईलाज की सलाह डाक्टर के द्वारा दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया. ज्ञात हो कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र का एलमागुंडा गांव कभी नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है. इस इलाके में चौबीसों घंटे नक्सलियों की मौजूदगी रहती थी, लेकिन जब से एलमागुंडा में सीआरपीएफ का कैम्प खोला गया है. उसके बाद से सुरक्षाबलों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें विश्वास दिलाया गया कि सुरक्षाबलों की तैनाती उस गांव के विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए की गयी है. इसके बाद ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर संबंध स्थापित हुआ है. उक्त प्रोग्राम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दिया गया.

वर्तमान में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम एलमागुंडा में ई/ 131 वीं वाहिनी तैनात है. सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) CRPF का नियमित रूप से किया जानेवाला कार्यक्रम है, जिससे दुर्गम स्थान पर मौजूद ग्रामिणों को इसका लाभ वास्तविक रूप से मिलता है. क्षेत्र के सभी ग्रामीण हमारा परिवार है और गाँव हमारा घर है हम अपने परिवार रुपी सभी ग्रामीण लोगों की सहायता एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. विकास कार्यों को करवाने, ग्रामीणों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं का समाधान हेतु CRPF सदैव उनके साथ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed