जगदलपुर (सोमारू नाग) – बस्तर जिले में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़ जोन के अंतर्गत संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के एआरओ शैलेश कुमार के निर्देशन में नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरूआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया.
बस्तर जिले में संचालित सात डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां सातों स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने नृत्य प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया. इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता में बस्तर जिले में संचालित सातों डीएवी स्कूल के प्राचार्यों की उपस्थिति रही. वहीं नृत्य के निर्णायक के रूप में कथक डांसर, कोरियोग्राफर तरंग अकैडमी से भूमिका साहू, बस्तर के सांस्कृतिक सामाजिक संस्था राज परब के अध्यक्ष राकेश यादव एवं आशुतोष प्रसाद उपस्थित रहे हैं. डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गुमड़पाल प्राचार्य अशोक पाटकर ने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गुमड़पाल के बच्चों को जीत की बधाई देते हुए जीत का श्रेय बच्चों की अथक मेहनत और प्रयास व उनके साथ उपस्थित शिक्षिकाएं प्रीति प्रधान, भूमिका मेश्राम और सोनी मिश्रा को दी.