जगदलपुर (डेस्क) – एरिया डोमिनेशन पर निकले सुरक्षाबल के दो जवान आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से घायल हो गए है. घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह सीआरपीएफ 229 और कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली हुई थी. इसी दौरान दो जवान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए आईईडी बम की चपेट में आ गए. जिसकी वजह से दोनों जवान घायल हो गए. घटना के बाद साथी जवानों की मदद से घायल जवानों को तत्काल ही बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों घायलों का ईलाज जारी है.
