बस्तर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में माओवादियो ने एक घटना को अंजाम दिया है. और जवानों से भरी वाहन को आईईडी बम से ब्लास्ट किया है. जिससे 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए है. इस घटना की जानकारी बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दी है.
बस्तर आईजी ने बताया कि अबूझमाड़ के जंगलों में ऑपरेशन समाप्त करके दंतेवाड़ा DRG के जवान वाहन में सवार होकर बीजापुर ज़िले के कुटरू इलाके से निकले हुए थे. इसी दौरान बीजापुर ज़िले के कुटरू – बेदरे क्षेत्र के अम्बेली गांव के पास जवानों से भरी वाहन को माओवादियों ने ब्लास्ट करके उड़ाया गया. जिससे दंतेवाड़ा DRG के 08 जवान और ड्राइवर शहीद हो गए. यह ब्लास्ट माओवादियों ने 2 बजकर 15 मिनट में किया है. बस्तर आईजी ने कहा कि यह प्राथमिक जानकारी है. विस्तृत जानकारी पृथक से दी जायेगी.
