सुकमा (नवीन कश्यप). नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज मंगलवार को फ़ोर्स को बड़ी सफलता मिली है. फ़ोर्स के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है. सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा फ़ोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किए गए 10 किलो वजनी एक आईईडी बम बरामद किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद जवानों ने आईईडी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टीम सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के कोंटा गोलापल्ली रोड के बेलपोच्चा के पास सर्चिंग पर निकली हुई थी. इसी दौरान जवानों ने इस सड़क से डिमाइनिंग करते 10 किलो एक आईईडी बम बरामद किया. उक्त आईईडी बम को नक्सलियों ने फ़ोर्स के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यहां प्लांट कर रखा था. लेकिन जवानों की सूझबूझ के चलते एक बड़ी घटना टल गई. बम बरामद करने और आवश्यक कार्यवाही करने के बाद फ़ोर्स ने तत्काल ही मौके पर उक्त आईईडी बम को निष्क्रिय कर दिया है. फिलहाल इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है.