दंतेवाड़ा। बीती रात सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख रुपये ईनामी एक नक्सली को मार गिराया है। इसके साथ ही घटनास्थल में ऑपेरशन अभी भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सोमवार की रात सुरक्षाबल के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जबरमेटा के जंगलों में शहीदी सप्ताह मनाने के लिए नक्सलियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूचना मिलते ही डीआरजी के जवानों को तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने ईलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख घने जंगल और अंधेरा का फायदा उठाते हुए नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद जवानों ने ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों ने मौके पर से एक नक्सली का शव बरामद किया। मारे गए नक्सली की शिनाख्त कटेकल्याण एरिया कमिटी सदस्य बुधराम मरकाम के रूप में हुई है। मारे गए नक्सली पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इसके साथ ही मारे गए नक्सली के खिलाफ 15 मामले दंतेवाड़ा में दर्ज है। फिलहाल जवानों का आपरेशन ईलाके में अभी भी जारी है। इस मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *