जगदलपुर (डेस्क) – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं. विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग कामानार नाके से दरभा मार्ग का सौगात देते हुए निर्माण कार्यों का निर्माण किया जायेगा. जिसके लिए विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव व वन मंत्री केदार कश्यप को क्षेत्र की जनता की ओर से सहृदय धन्यबाद व आभार व्यक्त किया है.

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष बहुप्रतीक्षित कामानार नाके से दरभा पहुंच मार्ग निर्माण की मांग रखी थी. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में होने के कारण वर्षो से इस मार्ग की स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पा रही थी. जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधानसभा में इस मामले को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया जिस पर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाई. जिससे इस मार्ग का निर्माण 36 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा. जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग कामनार नाके से दरभा पहुंच मार्ग की रही है. पर्यटन की दृष्टि से भी इस मार्ग का निर्माण बहुत ही आवश्यक था. साथ ही जगदलपुर से सुकमा एवं तेलंगाना पहुंच मार्ग होने के कारण हजारों की संख्या में आवागमन प्रतिदिन होता है इस मार्ग के सकरा होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी असुविधा होती थी. इस विषय को हमारी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए इस मार्ग के लिए विभाग से सहमति व राशि उपलब्ध कराई और जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा. क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना को पूर्ण रूप देते हुये जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा. आज विधायक किरण देव के सक्रियता से क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की मांगे लगातार पूरी हो रही है. जल्द ही सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है. जनता के मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है. हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है. क्षेत्र की जनता को एक सौगात प्राप्त हुई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र होने के के कारण पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल रही थी जिसके लिए हमारे द्वारा अथक प्रयास किए जाने पर इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है. इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए अति आवश्यकता को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार ने इस मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दी है. बस्तर के कांगेर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने एवं देखने के लिए देश – विदेश एवं स्थानीय स्तर के पर्यटक यहां पहुंचते हैं, सकरी मार्ग होने के कारण जनमानस को परेशानी उठानी पड़ती थी. जिस पर ध्यान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने कार्यकाल के प्रारंभिक विधानसभा सत्र में इस विषय को रखा था. बहुप्रशिक्षित मांग को रखा था जिस पर आज भाजपा सरकार ने मोहर लगा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed