सुकमा (नवीन कश्यप). जिले में एक बार फिर से आज मंगलवार को सुरक्षाबल के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ है. जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवानों को जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद डीआरजी की एक टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था. मौके पर पहुंचते ही नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है.