जगदलपुर. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्रताप देव वार्ड में युवजन गणेश उत्सव समिति के द्वारा भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है. इस विशेष मौके पर आगामी दिनों में समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है.

युवजन गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 सितंबर को भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है. 8 सितंबर को बच्चों के लिए विद्या गणपति की विशेष पूजा का आयोजन किया गया. वहीं 11 सितंबर की शाम 5 बजे 365 दीपों के साथ दीप प्रज्वलन किया जाएगा. 12 सितंबर की सुबह 8 बजे दम्पतियों के द्वारा भगवान गणेश और भगवान शंकर जी का महाभिषेक किया जाएगा. इसी दिन शाम 4 बजे रामायण के सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया है. इसके ठीक अगले दिन 13 सितंबर के शाम 4 बजे महिलाओं के द्वारा गौरी गणपति ललिता कुमकुम पूजा किया जाएगा. फिर देर शाम 8 बजे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है. इसके बाद 14 सितंबर की शाम 4 बजे हवन पूजा किया जाएगा. वहीं 15 सितंबर के दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाभोज (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा. और 16 सितंबर की शाम 4 बजे भव्य झांकी के साथी मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed