जगदलपुर- बीते दिनों सीबीएसई बोर्ड ने छत्तीसगढ़ में 10 वीं के रिजल्ट जारी किए. इस रिजल्ट में छात्र ने बस्तर का नाम रौशन किया है. बस्तर जिले के जगदलपुर कचोरा निवासी शौर्य पांडे ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक प्राप्त किए. शौर्य ने बताया कि वे ज्ञानोदय हाई स्कूल आड़ावाल में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा पढ़ाई के दौरान परिणाम को लेकर चिंता होती थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. शौर्य ने अपना एक गोल सेट किया और घर से अपना पढ़ाई को निरंतर जारी रखते हुए रिवीजन किया. शौर्य का सपना जेईई, नीट की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में देश सेवा करना है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा, परिवार ने मुझे भावनात्मक और मानसिक रूप से मजबूत रखा.

उनके पिता प्रमोद पांडे और माता रेखा पांडे ने भावुक होकर कहा हमें बेटे पर भरोसा था. परिणाम देखकर आंखें नम हो गईं. शौर्य को उनकी उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है. उम्मीद है कि वे भविष्य में देश सेवा में नई मिसाल कायम करेंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *