जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शहर के गीदम रोड में स्थित एक दुकान में बीती देर रात पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 7 जुआड़ियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने जुए के फड़ से हजारों रुपये भी जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गीदम रोड में स्थित श्रृंगार नामक एक बंद दुकान के अंदर कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है. सूचना मिलने के बाद बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर परपा टीआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को तैयार किया गया. इसके बाद पुलिस की टीम को तुरंत ही मुखबिर द्वारा बताए गए जगह के लिए रवाना किया गया. पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा. पुलिस की इस छापेमार कार्यवाही में 7 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गए. पुलिस की कड़ी पूछताछ में सभी 7 जुआड़ियों किशोर रायकवार (30) निवासी रेलवे पारा परपा, अतुल सिंह (26) निवासी दंतेश्वरी वार्ड, विकास कुशवाहा (34) निवासी गीदम रोड, सत्यनारायण यादव (46) निवासी शांति नगर, अनुज कश्यप (31) निवासी बड़े मारेंगा, नारायण मिस्त्री (47) निवासी गीदम नाका और खुर्शीद अहमद (33) निवासी परपा नाका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं पुलिस ने मौके पर से ताश के पत्ते, 63 हजार रुपये अधिक नगद, 5 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (2) छग जुआ (प्रतिषेध) एक्ट के तहत कार्यवाही की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *