जगदलपुर. नगरनार स्टील प्लांट में बीते कल सोमवार को एक हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है. घायलों में दो की हालत गम्भीर बताई गई है. सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो गम्भीर रूप से घायलों को विशाखापट्टनम और रायपुर रेफर किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल एनएमडीसी प्लांट में स्थित टनल फर्नेन्स की मशीन को शुरू करने के लिए निजी कंपनी चार लोग कंट्रोल रूम पहुंचे हुए थे. मशीन को शुरू करने के लिए जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया, वैसे ही वहां शार्ट सर्किट के साथ धमाका हो गया. इस धमाके में सीनियर टीसीओ तापस नायक, महेंद्र कुमार लहरे, अमरेंद्र कुमार चौधरी और देवेंद्र नाग घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की मदद से सभी घायलों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में से तापस नायक और महेंद्र कुमार लहरे की हालत गंभीर बताई गई है. घायलों की स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने तापस नायक को विशाखापट्टनम और महेंद्र कुमार लहरे को रायपुर रेफर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed