जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 जुलाई की शाम करीबन 5 बजे न्यायालय में पदस्थ रंजीत मालाकार का एक युवक के साथ गाड़ी साइड लगाने के नाम पर विवाद हो गया. विवाद के दौरान ही युवक ने रंजीत को अश्लील गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते मारपीट कर दिया. मारपीट करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई. इसी बीच पुलिस ने आज आरोपी सौरभ तिवारी उर्फ दीपक तिवारी (36) निवासी दलपत सागर वार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट करने के मामले में आवश्यक धाराओं के तहत कार्यवाही की है.