जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शादी से इनकार करने के बाद अपनी प्रेमिका को आत्महत्या करने लिए उकसाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बीते 11 जुलाई को शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती का एक युवक के साथ दिसम्बर माह में शादी तय हुआ था. इसी बीच युवती और युवक आपस में मिलते जुलते रहते थे. इसके साथ ही इन दोनों के बीच सम्बंध भी बना था. इसके बाद युवक ने अचानक युवती से शादी करने से इनकार कर दिया. जिस वजह से युवती व्यथित हो गई. व्यथित होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ युवक के पास बात करने पहुंची. तब युवक ने युवती के परिजनों के सामने ही उससे गाली गलौज करना शुरू कर दिया. अभद्र शब्दों का उपयोग करते हुए युवक ने युवती को मर जाने की बात कह दी. युवक के इन शब्दों से नाराज होकर युवती ने 11 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार बाघ (40) निवासी जवाहर नगर वार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed