जगदलपुर। बीती रात गणेश पूजा देखने शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में बने पंडाल में पहुंची तीन लड़कियों पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को कुछ देर में ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के बलिराम कश्यप वार्ड में बीती रात करीबन 8 बजे तीन लड़कियां गणेश पूजा देखने के लिए वार्ड में ही बने पंडाल में पहुंची हुई थी। इसी दौरान पंडाल के पास में ही बैठे एक युवक ने अचानक उन लड़कियों से बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज करते हुए सिरफिरे युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से लड़कियों को मारने की कोशिश की। युवक की इस हरकत को देखते हुए लड़कियां अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गई। इसके बाद लड़कियों ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना बोधघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सीताराम बघेल निवासी बलिराम कश्यप वार्ड को कुछ देर में ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने धारा 294, 506 (बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed