तेलंगाना। 25 मई 2013 को दरभा सिरम घाट में हुए कांग्रेस के काफिले में हमले के मास्टरमाइंड विनोद की बीमारी से मौत हो गई है जिसकी पुष्टि तेलंगाना के कोत्तागुडम एसपी सुनील दत्त ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार कमांडर विनोद लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज जंगल में ही अन्य नक्सलियों द्वारा किया जा रहा था। दिनों दिन नक्सली विनोद की स्थिति बिगड़ती गयी। और अंततः कमांडर विनोद की मौत हो गयी। कोरोना संक्रमण होने की भी आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है। एसपी सुनील दत्त ने बताया कि कमांडर विनोद के मौत की पुख्ता ख़बर मिली है। और यह भी जानकती मिल रही है कि नक्सली संगठन में बहुत से नक्सली हैं इन दिनों बीमारी से जूझ रहे हैं और बीते दिनों बीमारी की वजह से कुछ नक्सलियों की मौत भी हुई है।
कमांडर विनोद पर छत्तीसगढ़ सरकार में 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। वहीं NIA ने भी विनोद पर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।