जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सम्पूर्ण मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाने वाले मतदान दलों की तैयारियां और महिला मतदान दलों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने गुरुवार की रात 11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. निकले. जिला निर्वाचन अधिकारी ने भैरमगंज स्कूल के 04 मतदान केंद्रों, विवेकानंद स्कूल के तीन मतदान केंद्रों, अगहनपुर स्कूल के तीन मतदान केंद्र, डा.भीम राव अम्बेडकर स्कूल के 05 मतदान केंद्र और रेलवे कालोनी स्कूल के 04 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण में मतदान दलों की सदस्यों से चर्चाकर उनकी तैयारी और मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में संज्ञान ली साथ – साथ सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की उपस्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने मतदान दिवस में मतदान केंद्र में छाया, पेयजल की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए. निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित निगम प्रशासन का अमला भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed