दंतेवाड़ा. बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है. इस हादसे में पोकलेन मशीन समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है. हादसे की सूचना के बाद किरंदुल पुलिस बल, प्रशासन और एनएमडीसी के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed