जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते चार महीनों के भीतर सैकड़ों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बीते 21 नवम्बर 2023 से लेकर 18 फरवरी तक यातायात पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 614 वाहन चालकों को ई – चालान भेजकर कार्यवाही की है. वहीं दो पहिया वाहन में तीन सवारी करने वाले 123 वाहन चालकों से 61 हजार रुपये से अधिक और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फ़ोन में बात करने वाले 193 मामलों में 87 हजार रुपये से अधिक की वसूली पुलिस द्वारा की गई है. इसके साथ ही पुलिस ने शहर में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर 25 मामलों में 50 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूला है. एएसपी ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही का उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed