सुनील कश्यप, सुकमा- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सरहदी इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया है. माओवादियों ने नल जल कार्य मे लगे 4 लोगों को अगुआ किया है. इसके साथ ही निर्माण कार्य मे लगे JCB को भी माओवादी अपने साथ ले गए. अपरहित लोगों को छोड़ने के लिये परिजनों ने नक्सल संगठन से अपील की है. अपहरण मामले में बस्तर पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बीजापुर व सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बसा टेकलगुडेम- जोन्नागुड़ा गांव में नल जल मिशन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान 11 फरवरी दिन रविवार की शाम हथियार बंद नक्सली निर्माण स्थल में पहुंचे. और निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी ऑपरेटर, पेटी ठेकेदार और 2 मजदूरों को अपहरण करके अपने साथ ले गए. साथ ही जेसीबी मशीन को भी माओवादी अपने साथ ले गए. अपहरण की घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल देखने को मिल रहा है. इसके अलावा अपहरण किये गए लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने नक्सल संगठन से रिहा करने की अपील की है.

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में माओवादियों ने 30 जनवरी को एक घटना को अंजाम दिया था. टेकलगुडेम गांव में नक्सलियों और जवानों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 03 जवान शहीद हुए थे. वहीं 15 जवान घायल थे. साथ ही 2 बड़े नक्सली भी मारे गए थे. अपरहण की घटना की अंजाम दिया गया क्षेत्र बेहद ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. नक्सलियों का कोर इलाका इसे कहा जाता है. इस कारण नक्सली ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed