जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). पुलिस के द्वारा जिले में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं जिले में यातायात जागरूकता सप्ताह के दौरान लोगों को यातायात सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूक करने और पालन करने के लिए चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि शहर के अलग अलग क्षेत्रों में चार पहिया और दुपहिया वाहन चालकों के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाया जा रहा था. जिस पर बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है. उक्त टीम के द्वारा चारपहिया और दुपहिया वाहन के चालकों के द्वारा रोड में शराब पीकर वाहन चलाने वालों, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, बिना इन्शुरेंस के वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई है. जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के 3 प्रकरण 185 एमवी एक्ट जिसका निराकरण अदालत में होगा और जुर्माना 10 हजार रुपये देना होगा और 169 प्रकरण एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई है. जिसमें कुल 63 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है. साथ ही अधिक आवाज निकालने वाले 5 से अधिक दुपहिया वाहनों के साइलेंसर को मौके पर निकलवाने की कार्रवाई की गई है. वहीं यातायात जागरूक सप्ताह के मद्देनजर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया. इसके साथ नियमों का पालन कर वाहन चलाने समझाईश दिया गया है. बस्तर पुलिस ने आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed