जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बस्तर जिले के एक पर्यटन स्थल के पास बीते गुरुवार की देर रात एक तेंदुए ने एक मवेशी का शिकार किया है. तेंदुए की मौजूदगी से ईलाके में दहशत फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर वन परिक्षेत्र के ग्राम रतेंगा के बीजाकासा जलप्रपात के पास बीते गुरुवार की देर रात तेंदुए ने एक किसान के घर में बने बाड़ी में घुसकर एक मवेशी को अपना शिकार बनाया है. सुबह जब गांव के ग्रामीण सो कर उठे तब उन्होंने मवेशी का शव देखा. इसके साथ ही मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. आवश्यक कार्रवाई के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत मवेशी के शव का पीएम किया. पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. नेगी ने बताया कि तेंदुए ने 5 से 6 वर्ष के बैल का शिकार किया है. ऐसा प्रतीत होता है कि तेंदुआ बहुत ही ताकतवर होगा. वहीं इस मामले में बस्तर वन परिक्षेत्र के रेंजर बीएल सुरोजिया ने बताया कि फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. मवेशी की पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसके साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा ईलाके में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों की माने तो इस ईलाके में लगातार 10 वर्षों से तेंदुए ग्रामीणों के मवेशियों का शिकार करते आ रहे है. इस घटना के बाद से ही रतेंगा और उसके आसपास के गांव के ग्रामीण दहशत में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed