गनपत भारद्वाज, बस्तर- संभाग के अंतिम छोर में बसे नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. और इस मुठभेड़ में जवानों को एक बड़ी सफलता भी मिली है. जवानों ने एक बड़े नक्सली को मार गिराया है. और घटनास्थल से एक AK-47 हथियार भी बरामद किया गया है.

बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि लगातार चुनाव के दौरान माओवादियों द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को और चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए योजना तैयार किया जा रहा है. और बीजापुर के मद्देड एरिया के कोरंजेड व बंदेपारा के जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम बनाया जा रहा है. साथ ही अन्य गतिविधियां भी की जा रही है. इस सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिग के लिए इलाके में रवाना कर दिया गया था. जहां पहुंचकर जवानों ने उनके ऊपर धावा बोला. और दोनों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने एक माओवादी का शव व घटना स्थल से एक AK-47 हथियार के साथ कुछ राउंड्स भी बरामद किया गया है. मारे गए नक्सली की शिनाख्ती मद्देड़ एरिया कमेटी इंजार्च DVCM नागेश पदम के रूप में किया गया. जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ शासन ने 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था. जिसके ऊपर बीजापुर के विभिन्न थानों में कुल 108 स्थायी वारंट लंबित है. इसके साथ ही सुरक्षाबल के जवानों ने घटना स्थल से AK-47 हथियार के 3 मैगज़ीन, 54 राउंड्स, विस्फोटक सामग्री, दवाइयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि एरिया कमेटी इंचार्ज के मारे जाने से इलाके में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने ने आसानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed