दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे हैं नक्सल उन्मूलन अभियान और लोन-वर्राटू अभियान के तहत आज जिला पुलिस बल को एक और सफलता मिली है। जन पितुरी सप्ताह के दौरान दो माओवादियों ने दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

समर्पित नक्सली भीमा मंडावी मिलिशिया सदस्य के रूप में संगठन में सक्रिय था वही जोगा मंडावी भी नक्सली संगठन में मलेशिया सदस्य के रूप में सक्रिय था। आज इन दोनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान का फायदा उठाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। दोनों समर्पित नक्सलियों को 10 -10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया।

दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लोन-वर्राटू अभियान में 100 इनामी नक्सली समेत कुल 381 माओवादी नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *