जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बोधघाट पुलिस के बाद कोतवाली पुलिस ने भी शहर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने 6 और सटोरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से हजारों रुपये नगद भी बरामद किया है.

सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक शहर के अलग अलग जगहों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे है. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम उक्त संदिग्ध लोगों की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस ने शहर के हिकमीपारा, नयापारा, मोतीतालाब पारा और कुम्हारपारा में छापेमार कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्ध युवकों को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों लक्की ग्वाले (25) निवासी हिकमीपारा, अवतार किशन (40) निवासी हिकमीपारा, प्रफुल्ल झा (31) निवासी अनुपमा चौक, भोला यादव (31) निवासी गंगामुंडा, करन नाग उर्फ गट्टू (26) निवासी बैलाबाजार और विजय साहू (44) निवासी कुम्हारपारा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 80 हजार रुपये नगद और सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद की है. पुलिस ने छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 (क), 7 (1) के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed