सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर सुरक्षाबल के जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों और दिया जी के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने महिला व पुरुष नक्सलियों को मार गिराया है. जिनमें पुरूष नक्सली के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के धनतेरस पुरम के जंगलों में गोल्लापल्ली एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा व अन्य नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ व सुरक्षाबलों के जवानों की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए दंतेशपुरम की ओर रवाना किया गया था. जहां संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग की. सर्चिंग के बाद वापस लौटने के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने डीआरजी की पार्टी पर हमला बोल दिया. और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद मोर्चा संभालते हुए डीआरजी के जवानों ने भी नक्सलियों के ऊपर जवाबी कार्यवाही किया. दोनों तरफ से चली गोलीबारी में डीआरजी के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल हुए. लेकिन सुरक्षाबल के जवानों ने इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में सर्चिंग कर के जवानों ने दोनों ही नक्सलियों का शव बरामद किया है. मारे गए नक्सलियों की पहचान मड़कम एर्रा, गोलापल्ली LOS कमांडर के रूप में किया गया. जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था. वहीं महिला नक्सली पोड़ियम भीमे की पहचान LOS सदस्य के रूप में किया गया. इसके अलावा सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल से हथियार भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन और नक्सल सामग्री बरामद की है. घटनास्थल पर गहन सर्चिंग जारी है. सुरक्षाबल के वापस लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed