जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया है। इस घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हुंडई शोरूम के पास आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।