बड़ी खबर (Exclusive Video) : नक्सलियों ने आईईडी बम से किया हमला, हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद

दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज बुधवार को बड़ा नक्सली हुआ है। नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों से भरी एक वाहन पर आईईडी बम से हमला किया है। इस हमले में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए है। इसके साथ ही वाहन चालक की भी मौत हो गई है। इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीआरजी की एक टीम को मौके पर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। इलाके की सर्चिंग के बाद डीआरजी के जवान वापस लौट रहे थे।

इसी बीच कुछ जवान वहां से गुजर रहे एक पिकअप वाहन में सवार हो गए। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अरनपुर – पालनार जाने वाले मार्ग पर जवानों से भरी वाहन पर आईईडी बम से हमला कर दिया। आईईडी बम ब्लास्ट होने पर वाहन के परखच्चे उड़ गए। उक्त वाहन में सवार डीआर्जिक 10 जवान शहीद हो गए। वहीं वाहन चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई।

BastarFiles