
सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर जिले से एक बड़ी दुःखद घटना निकलकर निकल कर सामने आई है. जहां शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर अज्ञात लोगों ने तेज़ाब फेंक दी है. इस घटने की वजह से दूल्हा-दुल्हन सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें भानपुरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में एक ग्रामीण के घर मे शादी का समारोह चल रहा था. इसी दौरान शाम के 7 बजे के करीब अचानक लाइट गुल गई. इसी बीच भीड़ में अचानक अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा-दुल्हन के ऊपर ऐसिड फेंक दिया. जिससे कारण आसपास अफरा तफरी का माहौल मच गया. और जब लोगो ने देखा तब दूल्हा-दुल्हन के साथ कुल 12 लोग घायल है. आनन-फानन में सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार जारी है. घायल दूल्हा ने बताया कि सुधापाल गाँव से वे छोटे आमाबाल बारात आये थे. और शाम के 7 बजे इनका टिकान समारोह चल रहा था. और अचानक लाइट गोल हो गया था. इसी बीच दूल्हा-दुल्हन से पीछे से किसी ने उनके ऊपर एसिड अटैक किया. जिसके बाद अफ़रा तफरी में वो अपने ही वाहन में जगदलपुर अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे. जहां उनका उपचार किया जा रहा है.