जगदलपुर – होली के रंग बिरंगे त्यौहार अभी भी रंगीन है बस्तर संभाग के भोजपुरी समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम जगदलपुर शहर में स्थित भोजपुरी भवन में आयोजित किया गया. जिसमें जगदलपुर विधायक सहित जिला अध्यक्ष व इंद्रावती प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे. होली मिलन में समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए काफी हर्षोल्लास के साथ इस समारोह का लुफ्त उठाया.

संभागीय अध्यक्ष जेपी सिंह जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी व सचिव अमरनाथ सिंह के साथ समाज के पदाधिकारियों और समाज के लोग उपस्थित होकर होली मिलन समारोह में शामिल हुए. विधायक रेखचंद जैन इस अवसर पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी समाज का छत्तीसगढ़ व बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बस्तर में माई दंतेश्वरी की धारा ऐसी है कि यहां जो भी आया वह यहीं का होकर रह गया. बस्तर की भूमि सभी को अपने में समाहित कर लेती है. हमारा शहर जगदलपुर सामाजिक सद्भावना का ऐसा रंग बिरंगा संसार है जहां पूरे भारत के लोग आपसी भाईचारा के साथ निवास करते हैं. इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष जेपी सिंह, जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव अमरनाथ सिंह और कोषाध्यक्ष अरविंद यादव के साथ समाज के सदस्य विरेंद्र सिंह , रंजीत पांडे , कौशिक शुक्ला , वकील यादव , गिरजानंद , राकेश कुमार , अमरेंद्र दीक्षित, अमित तिवारी, वीरेंद्र भारती के साथ समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
