सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद दरभा पुलिस ने पूछताछ करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही तेज कर दी है. इस घटना की पुष्टि जगदलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने की है.

जानकारी देते हुए बस्तर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता वालों ने बताया कि शनिवार की रात्रि को दरभा थाना क्षेत्र के मावलीपदर में मेला का आयोजन किया गया था. इस मेले में रात के समय स्थानीय नाटक का भी कार्यक्रम रखा जाता है. जिसे देखने के लिए युवती पहुंची हुई थी. इसी दौरान अचानक रात में मेला देखने पहुंचे कुछ युवकों ने युवती को अकेला पाकर उसे मेले से उठाकर अपने साथ कुछ दूर सुनसान इलाके में लेकर गए. जिसके बाद युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. और पीड़ित युवती को बदहवास स्थिति में छोड़कर फरार हो गए. इस घटना के बाद जब युवती को होश आयी. होश में आने के बाद जैसे तैसे युवती अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद जानकारी मिलते ही परिजन युवती को लेकर शिकायत करने के लिए दरभा थाना पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज करवाया. शिकायत दर्ज होते ही दरभा थाना से पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. जो इस घटना की जांच में जुट गई है. इस मामले को लेकर दरभा पुलिस मेले से लेकर घटनास्थल की जांच करने के बाद आसपास के इलाके में तस्दीक कर रही है.

दरअसल प्रतिवर्ष फरवरी के अंतिम व मार्च के शुरुआती दिनों में बस्तर जिले के मावलीपदर में एक बड़े मेले का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया जाता है. जिसे देखने के लिए आसपास के हजारों ग्रामीण पहुंचते हैं. करीब 2 दिन तक चलने वाले इस मेले में मुर्गा लड़ाई का आयोजन भी किया जाता है. आकाश झूला व ग्रामीणों को आकर्षित करने वाली चीजों का भी आयोजन किया जाता है. और रात्रि के समय आसपास के नाट्य टीम को भी निमंत्रण दिया दिया जाता है. और इस नाटक टीम के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed