बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज गुरुवार को बीजापुर प्रवास पर है। मंत्री के प्रवास को लेकर पूर्व युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है कि आज बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री का सड़क मार्ग से बीजापुर प्रवास था। मंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन विधायक और कांग्रेस के हुजूम नेलसनार पहुँचा था। स्वागत सत्कार करना इनका कर्तव्य था जो उन्होंने किया। उस पर कोई गुरेज नही लेकिन कलेक्टर और विधायक ने जिस तरह कवासी लखमा के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल किया वह गलत है। स्कूली बच्चों को आखिर स्वागत के लिए लाइन पर खड़ा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सबसे बड़ी बात आज उन बच्चों का परीक्षा था 11 बजे से, जो आज मंत्री विधायक के स्वागत सत्कार के बजाए शिक्षकों को परीक्षा स्थगित करना पड़ा। हर परीक्षा महत्वपूर्ण होता है, आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को 11 बजे से कक्षा 6 वीं से कक्षा 9 वीं के छात्र छात्राओं अंतिम मूलयांकन परीक्षा था। विधायक, मंत्री, कलेक्टर और डीईओ को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। आज नेलसनार में जब ग्रामीण कार्यकर्ता नदारद थे, तब विधायक ने अपनी लाज बचाने के लिए स्कूली बच्चों का इस्तमाल किया। जो शर्म नायक है, इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि विधायक की लोकप्रियता जिस तरह गिर रही है, आज उसे बचाने के लिए स्कूली बच्चों का उपयोग कर विधायक ने अपनी गरिमा गिरा दी। परीक्षा से उन्हें वंचित किया गया। शिक्षक बेचारे कलेक्टर डीईओ के आगे सिस्टम के आगे झुक गए।